March 12, 2026

*घर बेचने से इंकार करने पर पुत्र ने पिता को जमकर पीटा रिपोर्ट*

*औरैया।* शहर के मोहल्ला बनारसीदास में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने अपने पिता को मकान बेचने से इनकार करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर घायल वृद्ध को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी कोतवाली के पीछे निवासी वृद्ध श्यामा चरन 80 वर्ष पुत्र राम चरन ने आज शुक्रवार को कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके दो पुत्र हैं। छोटा पुत्र राधे मोहन दिमाग से विक्षिप्त है। वह कोई काम नहीं करता है। जबकि दूसरा पुत्र हरिओम जो बड़ा लड़का है। बड़ा पुत्र हरि ओम जो की निजी डीसीएम चलता था। गलत संगत के कारण उसके पुत्र ने निजी मेटाडोर, कार व एक प्लाट बेच लिया है। उसका पुत्र जुआ खेलने के साथ ही शराब का भी सेवन करता है। उसका पुत्र लगभग 22 लाख रुपए का नुकसान कर चुका है। अब वह घर बेचने की बात कह रहा है। जिस पर वृद्ध पिता ने घर बेचने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर उसके पुत्र ने उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले की रिपोर्ट पंजीकृत कर घायल वृद्ध को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। अस्पताल में वृद्ध का इलाज एवं मेडिकल जांच की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *