March 12, 2026

*श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के समापन पर हुआ विशाल भंडारा*

*-हवन,पूजन के बाद शुक्रवार को हुआ भंडारे का आयोजन *

फफूँद। औरैया

क्षेत्र के गाँव फतेहपुर बैनी में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 21 नवंबर से प्रारंभ होकर 27 नवंबर तक कथा प्रवचन के रूप में संपन्न हुआ। कथा का वाचन आचार्य पं. सत्यकिशोर पाण्डेय द्वारा किया गया, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को हवन एवं पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया l कार्यक्रम में परीक्षित अनिरुद्ध कुमार व सहयोग के रूप में समस्त ग्राम व क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *