March 12, 2026

*अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी*

*-घटनास्थल पर शराब के खाली रैपर व खाने की अन्य चीजें भी मिली*

बेला।औरैया।
थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान याकूबपुर निवासी जगजीवन पुत्र नंदलाल दोहरे के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना शुक्रवार सुबह की है,जब मोहल्ले के किसी परिचित ने जगजीवन को आवाज दी पर काफी समय तक कोई जवाब न आने पर,घर के अंदर जाकर देखा तो,जगजीवन को फंदे से लटका देखा।परिचित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।बताया गया है,कि जगजीवन मजदूरी का काम करता था। गुरुवार को उसकी मामी का निधन हो गया था, जिसके चलते उसकी मां और भाई प्रमोद नैला कटरा रसूलाबाद,कानपुर देहात स्थित मामा के घर गए हुए थे। जगजीवन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके अन्य भाइयों के नाम सतेंद्र, कल्लू,प्रमोद और प्रदीप हैं। घर के अन्य परिजनों ने घटना की सूचना मृतक की मां और भाइयों को दी।
घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना प्रभारी गंगा दास गौतम अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *