March 13, 2026

*अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना कानपुर मार्ग पर मल्हौसी मोड़ के पास एक साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर घायलावस्था में वृद्ध को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। . प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हनौटी निवासी लगभग 65 वर्षीय राजकुमार पुत्र छोटेलाल गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे किसी कार्य से अपने गांव से साइकिल से बेला के बाजार जा रहे थे तभी बिधूना कानपुर मार्ग पर मल्हौसी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेला थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी याकूबपुर संदीप यादव पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और गंभीर घायल वृद्ध राजकुमार को आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में 6 बेटियां व तीन बेटे हैं जिनमें पांच बेटियों की शादी हो चुकी है सबसे छोटी बेटी श्वेता अपने माता-पिता के पास रहती थी। मृतक की पत्नी रानी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *