March 13, 2026

*किशोरी ने हेयर डाई का किया सेवन बिगड़ी हालत भर्ती*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर में एक किशोरी ने गुरुवार की दोपहर अपने घर पर ही पारिवारिक कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए और भर्ती कराया। . सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर निवासी निशा 15 बर्ष पुत्री अशोक कुमार गुरुवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे अपने घर पर थी। उसी समय परिवारजनों से कुछ वाद-विवाद हो गया। इसी से असंतुष्ट होकर किशोरी ने अपने घर पर रखी हेयर डाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई और भर्ती कराया। अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा था। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक प्रियेश प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की हालत सामान्य है। इसके साथ ही वह किसी भी खतरे से बाहर है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *