*नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर ब्लैक आउट व मॉकड्रिल का किया जायेगा आयोजन*
*जिलाधिकारी ने अधिकारियो के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के लिए दिया आवश्यक दिशा निर्देश*
*औरैया 15 जनवरी।* नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती 23 जनवरी 2026 को जनपद में ब्लैक आउट व मॉकड्रिल का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के तैयारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियो एवं सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों व अन्य संगठनो के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर ब्लैक आउट व मॉकड्रिल के तैयारियो के सम्बंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो से कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में 23 जनवरी 2026 को सांय 06 बजे नागरिक सुरक्षा विभाग, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि, अग्निशमन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एन0डी0आर0एफ0 व एस0डी0आर0एफ0 के सम्बन्धित विभागो के साथ मिलकर आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान सांय 06 बजे चेतावनी को सायरन बजाया जाएगा व मॉकड्रिल कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा तक पूर्व ब्लैक आउट रहेगा, इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र की रोडलाइटे बन्द की जाएगी तथा आस- पास के घरो व दुकानो की बिजली 15 से 20 मिनट बन्द रहेगी।जिलाधिकारी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान लोगो को हवाई हमले से व अन्य किसी आपात स्थिति से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। मॉकड्रिल में घायलो को नागरिक सुरक्षा सहायता, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुसर का उपयोग करना व बड़ी आग के लिए फायर सर्विस द्वारा टेण्डर व्हीकल वाहन का उपयोग करना लोगो को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियो को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, एनटीपीसी व गेल प्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।
