*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव*
फफूंद। औरैया
गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ग्राम फकीरे का पुर्वा में मकर संक्रांति उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बौद्धिक विभाग सह संपर्क प्रमुख अखिलेश कटियार ने कहा कि भारत उत्सवों का देश है।और प्रत्येक उत्सव का एक गहरा उद्देश्य होता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन सनातन संस्कृति की मजबूती, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से किया गया है। और कहा मकर संक्रांति को केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बताया।
उन्होंने खिचड़ी’ कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने वाला आयोजन बताया, जिसमें किसी प्रकार के भेदभाव का कोई स्थान नहीं होता। यह पर्व आपसी सौहार्द, सहयोग और समानता का संदेश देता है।और यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद ने भारत माता की वंदना को अनिवार्य बताया था, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निरंतर बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के बाद अब भारत माता का पूजन घर-घर में किया जा रहा है,इस अवसर पर, उन्होंने चंद्र मास और सौर मास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पंचांग की उपयोगिता बताते हुए कहा कि सनातन धर्म पूर्णतः वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है, जिसमें समय, ऋतु और प्रकृति का विशेष महत्व है।
उत्सव के दौरान गुड़ और तिल के लड्डू का वितरण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाया।
इस मौके पर बौद्धिक हरीओम जी,बौद्धिक विभाग सह सम्पर्क प्रमुख अखिलेश कटियार,मोहित,राजपूत,
शिवम कटियार, अनिल राजपूत,कौशल डीलर, प्रमोद कुमार,शिववीर, भगवानदीन, मंजीत सिंह आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
