गांव के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है
समृद्धि फाउंडेशन के तत्वाधान में नव वर्ष के अवसर पर गड़गेडी़ गांव के बच्चों हेतु निःशुल्क शिक्षा केंद्र प्रारंभ किया गया ।इस केन्द्र पर गांव के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है ।इस केंद्र का उद्धघाटन ग्राम प्रधान गड़़गेडी़ चंद्रशेखर यादव ने किया ।

इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से सभी बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर प्रदान किया गया।
नव वर्ष पर बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्किट दिया गया ।
प्रधान चंद्रशेखर द्वारा यादव ने कहा कि फाउंडेशन के द्वारा इन बच्चों को किया गया सहयोग समाज के लिए अनुकरणीय है । ये अपने जीवन लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए निश्चित रूप से भविष्य में अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष इंदु प्रकाश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने कहां कि फाउंडेशन द्वारा बच्चों को हर तरह का सहयोग लगातार प्रदान किया जाएगा इस अवसर को सूरज श्रीवास्तव (प्रबंधक ,आर्यावर्त बैंक मिर्जापुर) ने फाउंडेशन को हर संभव सहयोग का संकल्प लिया व फाउंडेशन के सचिव राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्ण मोहन शुक्ल ने सभी बच्चों को नववर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की !
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से आदर्श कुमार सिंह, सेंटर इंचार्ज अंकित सिंह चंदेल का सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत संजय कुमार ने किया।
