डैफोडिल्स के दो स्काउट्स राज्य पुरस्कार के लिए चयनित
प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट्स और गाइड्स ,लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित
अप्रैल -2025 में जनपद- सोनभद्र में श्री रामकेश सिंह इंटर कॉलेज पुरना, घोरावल में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर में जनपद- मिर्जापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब मिर्जापुर के कुबेर गुप्ता व रुद्रांश जायसवाल ने डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर सी0बी0एस0ई0 ( स्काउट )कृष्ण मोहन शुक्ला व राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट शिक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में सफल होकर अपने विद्यालय, परिवार जनपद, व विंध्याचल मंडल का नाम गौरवान्वित किया है।
सफल प्रतिभागियों को माननीया राज्यपाल महोदया द्वारा राज्यपाल भवन में विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस विशेष सफलता पर स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह व उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता, एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी को-ऑर्डिनेटर निहारिका सेठ ने सफल स्काउट्स को बधाई दी व समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने हेतु अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों के इस परिणाम से विद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
