*अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने काट कर छै लोगों को किया जख्मी भर्ती एक रेफर*
*औरैया।* अलग-अलग स्थानों पर रविवार को आवारा व पागल कुत्ता के काटने से छै लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से चिकित्सक ने एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।.थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम ऊंचा निवासी प्रशांत कुमार 26 वर्ष पुत्र बृजेंद्र कुमार रविवार की सुवह अपने प्लाट पर थे। वह मोहल्ला सत्तेश्वर जालौन रोड पर अपना निर्माणाधीन मकान बनवा रहे हैं। वह चार पहिया गाड़ी के अंदर हुए बैठे थे, जैसे ही उन्होंने गाड़ी का खिड़की खोली उसी समय कुत्ते ने उन पर हमला करते हुए शरीर में कई जगह काटकर जख्मी कर दिया। दूसरी घटना में राजवीर 2 वर्ष पुत्र राजू व शिवानी 7 वर्ष पुत्री राजू निवासी मोहल्ला सतेश्वर जालौन रोड चौबे पेट्रोल पंप के पास झोपड़ी में परिवार के साथ रहते हैं। उपरोक्त दोनों बच्चें झोपड़ी के अन्दर बैठे थे। उसी समय झोपड़ी के अंदर पागल कुत्ता घुस गया और उपरोक्त दोनों बच्चों को काटकर लहू-लुहान कर जख्मी कर दिया। तीसरी घटना में अयान 19 वर्ष पुत्र मुकीम निवासी मोहल्ला रजानगर औरैया मोहाल में ही क्रिकेट खेल रहा था। तभी आवारा कुत्ता ने काट कर उसे जख्मी कर दिया। इसी तरह से चौथी घटना में गजेंद्र सिंह 62 वर्ष पुत्र रामगोपाल यादव निवासी ग्राम पैगंबरपुर कोतवाली औरैया गांव में ही थे, उसी समय आवारा कुत्ता ने काट कर जख्मी कर दिया। पांचवीं घटना में रिया 18 वर्ष पुत्री कन्हैया लाल निवासी कस्बा खानपुर औरैया रविवार की दोपहर अपने खेतों पर गई हुई थी, उसी समय खेतों पर घूम रहें आवारा कुत्ता ने उसे जांघ में काटकर घायल कर दिया। उपरोक्त चारों घटनाओं के पांच घायलों को निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से चिकित्सक ने राजवीर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर चिचौली के लिए रेफर कर दिया। शेष का इलाज करने के बाद जाने दिया गया।
