*औरैया।* शहर के मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा में रविवार की दोपहर एक मकान में मजदूरी का काम कर रहा एक श्रमिक 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलसकर जख्मी हो गया। जानकारी होने पर श्रमिक को उसके साथी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। .सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी श्रमिक सोनपाल पुत्र छोटेलाल रविवार की दोपहर लगभग 1:30 बजें नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा में एक निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। छज्जा के पास से ही 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन निकली हुई है। किसी तरह से युवक का बांया हाथ विद्युत तार से टच हो गया, इसके साथ ही उसे छत के फर्श से अर्थिंग मिल गई, श्रमिक के दाहिने पैर में भी विद्युत करंट लगा, जिससे वह जख्मी होकर फर्श पर गिर पड़ा। जानकारी होने पर उपरोक्त श्रमिक का साथी उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया और भर्ती कराया। अस्पताल में श्रमिक का इलाज चल रहा था। चिकित्सा के अनुसार श्रमिक को किसी भी खतरे से बाहर बताया गया है। श्रमिक का इलाज अस्पताल में चल रहा था।