March 12, 2026

प्रभु नारायण द्विवेदी बने उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष

✍️ वर्षा पाठक 

🟥 मीरजापुर – उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन का प्रभु नारायण द्विवेदी को मीरजापुर जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मेंद्र सिंह द्वारा की गई। प्रभु नारायण द्विवेदी लगातार सामाजिक मुद्दों, जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान एक सक्रिय, जनसमर्पित एवं युवाओं की सशक्त आवाज़ छात्र नेता के रूप में रही है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार प्रभु नारायण द्विवेदी को यह जिम्मेदारी उनके सामाजिक अनुभव संगठनात्मक क्षमता एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय सहभागिता को देखते हुए सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में मीरजापुर जिले में युवाओं को संगठित कर सामाजिक उत्थान एवं विकास से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री अरुण सक्सेना संगठन के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रभु नारायण द्विवेदी ने कहा कि युवाओं को संगठित कर उनके अधिकारों, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों के अनुरूप वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए युवाओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है बधाई देने वालों मे डॉ अनुराग शुक्ल, अधिवक्ता अमित विक्रम, अगस्त मुनि उपाध्याय, डॉ संसार पाठक,बलिकारन यादव, सुदर्शन कुमार, शशिकांत, गायक सोनू सिंह, नृपेन्द्र दुबे लोली, अधिवक्ता चक्रधर पांडेय, महेश सिंह, विकास दुबे, विजय मिश्रा रंजीत शर्मा आदि लोगों ने बधाई दी ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *