March 12, 2026

स्काउट मास्टर संजय कुमार को प्रदेश स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया ।

Oplus_131072

✍️ वर्षा पाठक 

🟥 मीरजापुर – डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर के स्काउट मास्टर संजय कुमार को डॉ० महेंद्र सिंह प्रादेशिक अध्यक्ष एवं प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ० प्रभात कुमार भारत स्काउट्स और गाइड्स ,उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया ।
संजय कुमार को यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट मास्टर के सहायक लीडर ट्रेनर का उच्च प्रशिक्षण पूर्ण एवं उत्तीर्ण करने हेतु किया गया।
इस प्रशिक्षण में पूरे उत्तर प्रदेश से मात्र तीन लोगों का चयन किया गया था। इनके इस प्रशिक्षण का विशेष लाभ विद्यालय के स्काउटिंग,गाइडिंग एवं जनपद संस्था को प्राप्त होगा। साथ ही साथ जनपद के वयस्क प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इनके इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह ,एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी ,उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता,
को-ऑर्डिनेटर निहारिका सेठ एवं जनपद संस्था के समस्त पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *