March 12, 2026

पहली दलित आदिवासी महिला श्री मती द्रौपदी मुर्मू जी बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, व पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को विदाई दी गई है.

 

दिल्ली : देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्री मती द्रौपदी मुर्मू जी ने सोमवार दिनांक 25/07/2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली है. उसके साथ ही वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी. उन्हें संसद के सेंट्रल हॉल में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया श्री एनवी रमणा जी ने पद की शपथ दिलाई. वह राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार थीं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े वोटों के अंतर से हराया था. मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई. उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया श्री एनवी रमणा जी ने पद की शपथ दिलाई. द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर हैं. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, ‘देश ने सोमवार को द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते हुए गर्व के साथ देखा. यह पूरे भारत के लिए महत्वपूर्ण पल था. मैं उन्हें बेहद अच्छे राष्ट्रपति कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’आप को बताते चलें कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत के लिए, खासकर गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों और दलितों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया. द्रोपदी मुर्मू को भारत के प्रधान न्यायाधीश श्री एनवी रमण जी ने संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ दिलाई.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *