March 12, 2026

इटावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण सामाजिक समरसता वा क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास के संरक्षण को लेकर जम्मू से लेकर दिल्ली तक निकाली जा रही तीसरी राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा का स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री सर्वेश चौहान के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर का जोरदार स्वागत किया गया

वही चकरनगर के राजगढ़ी में कुलदेवी आशापुरा वाली माता के मंदिर में भूमि पूजन के कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर ने माता का आशीर्वाद लिया वही इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सर्वेश चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी समस्त टीम को पगड़ी पहनाकर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को तलवार भेट कर स्वागत किया वही इस मौके पर सर्वेश चौहान ने माता के भव्य मंदिर के निर्माण हर संभव मदद देने की बात कही।

 

वही इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहां की कुछ एक राजनीतिक रूप से शक्तिशाली जातियों के दबाव के कारण संविधान के मौलिक स्वरूप संविधान की प्रस्तावना के विपरीत सरकार द्वारा जातिगत आरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बार-बार संविधान में संशोधन करके देश एवं समाज को बांटने का काम किया गया है जो ना तो राष्ट्रीय हित में और ना ही देश के नागरिकों के हित में है आरक्षण केवल आर्थिक आधार पर ही देना चाहिए जिस की मांग को लेकर हम लोग तीसरी बार राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा निकाल रहे हैं।

क्राइम ब्यूरो चीफ इटावा से विनीत कुमार

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *