March 12, 2026

मध्य प्रदेश के आधार स्तंभों में एक थे पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा जी:नन्दी

मध्य प्रदेश में आयोजित जयंती समारोह में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद रायसेन में पूर्व मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय युगपुरुष स्वर्गीय सुन्दरलाल पटवा जी की जयंती समारोह एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदर लाल पटवा जी की पावन स्मृति को प्रणाम करता हूँ।

मंत्री नन्दी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश को आकार देने वाले महापुरुषों की सूची बनाई जाये तो उसमें आदरणीय सुन्दरलाल जी का नाम अग्रणी होगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने गाँव, गरीब, आदिवासी और समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन के विस्तार और पार्टी को जनप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनको लोग राजनेता के रूप में तो जानते ही थे लेकिन उनकी मुख्य पहचान समाजसेवी के रूप में थी। उन्होंने सदैव सामाजिक सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा।

राष्ट्रवाद और देशप्रेम उनकी रग-रग में था और अंतिम समय तक वे विचारधारा के प्रति पूर्ण समर्पित और निष्ठावान रहे।

उनका जीवन, उनका व्यवहार आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण है और हम सभी सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों के लिए अनुकरणीय है।
अनुशासन और प्रामाणिकता उनके जीवन का मूलमंत्र थी।
उनकी यह प्रतिमा एक मशाल की तरह राजनीति में आने वाले नये युवाओं को प्रेरित करेगी, उनका मार्गदर्शन करेगी।

उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड हिमांशु कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट
आदरणीय सुन्दरलाल पटवा जी के व्यक्तित्व की छाप उनके सुयोग्य सुपुत्र सुरेन्द्र पटवा जी में दिखाई देती है। उनकी राजनैतिक विरासत के साथ ही सामाजिक दायित्वों को सुरेन्द्र जी ने बखूबी आगे बढ़ाया है।
विनम्रता, सहजता और क्षेत्र की जनता के प्रति जवाबदेही ही उनकी लोकप्रियता और सफलता के मूल में है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *