March 13, 2026

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास पहुंचे किंतूर।

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास ग्राम किन्तूर मे अली हैदर के आवास पर पंहुच कर अल्पसंख्यकों का कुशलक्षेम पूंछा तथा केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री जी के प्रति अल्पसंख्यकों को भरोसा दिलाया।

बताते चलें कि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम किन्तूर स्थित अपने मित्र अली हैदर के घर पर पंहुचकर उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मुस्लिम समाज के लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए दोनों सरकारें अच्छा काम कर रही है।तथा मुस्लिम समाज के गरीबों के लिए योजनाएं चलाकर उनका जीवन स्तर उठाने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने मुस्लिम समाज से भाजपा से जुडकर अपने एंव समाज के जीवन स्तर में सफलता लाने की अपील किया है।इस मौके पर मुंशीन अहमद मो0अकील उर्फ चन्दू वार्सी सिराज अहमद मो0रहमान रामदेव यादव मेड़ीलाल मौर्या छोटेलाल सदरे आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *