March 12, 2026

मसौली स्थित बाबा भगवतदास कुटी हनुमान मंदिर पर श्री श्याम जागरण।

मसौली बाराबंकी। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर कस्बा मसौली स्थित बाबा भगवतदास कुटी हनुमान मंदिर पर श्री श्याम जागरण सेवा समिति एव म्यूजिकल ग्रुप फहतेपुर के तत्वावधान में भव्य जागरण क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया। म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गणेश राधा कृष्ण श्री राम लक्ष्मण सीता हनुमानजी माँ शेरावाली व शिव पार्वती की मनमोहक झाकियों का प्रदर्शन कर भक्तो का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर के पुजारी रामलालदास कमेटी व जागरण सदस्यो ने माँ का आवाहन व ज्योति प्रज्वलित कर की तथा आकाश तिवारी ने गणेश वंदना से जागरण की शुरुआत करते हुए गणपति राखो मेरी लाज , गजानन सरकार पधारो ।
शानू सोनी ने माँ शेरावाली का गुड़गान करते हुए बिगडी मेरी बना दो शेरावाली मैय्या
दयालु तू है क्षामा कर देती है।
गोण्डा से आई गायिका दीपिका मिश्रा ने चलो बुलाया आया है ,माता ने बुलाया है । माँ मुरादे पूरी करदे हलुआ बटूगी गाकर भक्तो को माँ की श्रद्धा में डुबो दिया।
करनैलगंज के कुमार आर्दश ने शेरावाली माँ तू कितनी कृपा करती है ,बिगडी बनाने वाली है माँ कष्ट मिटाने वाली है से भावविभोर कर दिया। जागरण कार्यक्रम में एक बढकर एक सुन्दर सुन्दर माता की भेटे गाई गयी पूरी रात जागरण चलता रहा आखिर मे तारारानी की कथा व माँ की आरती के साथ चना हलुआ का प्रसाद वितरण किया गया ।
इस मौके पर सोनू जैन रामबाबू जायसवाल राहुल ठाकुर प्रेमनन्द वर्मा दीपक नाग पंकज नाग सतीश सोनी डा0 सत्रोहन लाल अनिल सैनी सहित भारी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे। tvindia18 ख़बर भी,असर भी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *