March 13, 2026

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने एक मकान को निशाना बनाते हुए कमरे मे रखे 50 किलो मेंथा आयल सहित जेवरात गायब

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने एक मकान को निशाना बनाते हुए कमरे मे रखे 50 किलो मेंथा आयल सहित जेवरात गायब कर दिया। पीड़ित ने चोरी की तहरीर मसौली पुलिस को दी है।
थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला भूलीगंज गया प्रसाद उर्फ़ गुड्डू पुत्र राम जियावन यादव गुरुवार की देर शाम अपने पुराने घर खाना खाने चला गया तथा खाना खाने के बाद जब घर वापस आया तो देखा कि सदर दरवाजा टूटा हुआ है तथा कमरे में रखे बक्शा का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की झूमकी, सोने का माला, चांदी की पाइजेब, और 50 किलो मेन्था आयल चोर उठा ले गए है। पीड़ित ने मसौली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *