March 12, 2026

*एक साल पहले बनी सड़क को पाइपलाइन डालने के लिए काटा गया, लोगों में नाराज़गी*

*अजीतमल,औरैया।* कस्बे में हाईवे को जोड़ने वाली थाने के पीछे विकास कॉलोनी से होकर गुजरी सड़क को काट कार पाइप लाइन को सड़क पर कराया गया है। इन दिनों जल निगम विभाग द्वारा हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। यह वही सड़क है जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग ने लगभग एक वर्ष पहले ही नया निर्माण कराया था।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क के बीचोंबीच गहरी खुदाई कर पाइप डालने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों में नाराज़गी है कि विभाग द्वारा नई बनी सड़कों को बिना योजना के काट दिया जाता है। जिससे सरकारी धन की बर्बादी होती है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।विकास कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि “जल निगम वाले सड़क काट तो देते हैं, लेकिन बाद में मरम्मत नहीं कराते, जिससे सड़क महीनों तक गड्ढों में तब्दील रहती है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि “हर घर जल योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, और जहां-जहां पाइपलाइन डाली जाती है, वहां जल निगम विभाग ही सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने का कार्य करता है। यदि सड़क हमारे विभाग की सीमा क्षेत्र में आती है, तो उसकी मरम्मत की ज़िम्मेदारी भी जल निगम की ही होगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *