March 12, 2026

रामलीला में सीता स्वयंवर धनुष यज्ञ का हुआ मंचन*

*फफूंद,औरैया।* औरैया फफूंद ब्लॉक भाग्यनगर ग्राम सल्हापुर स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला महोत्सव में बुधवार की रात्रि को कलाकारों ने धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया मुख्य अतिथि श्री राकेश यादव पूर्व प्रधान लखनपुर ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया व भगवान श्री राम लक्ष्मण की आरती उतार कर भगवान से आशीर्वाद लिया इसके बाद कलाकारों ने रामलीला मंचन के दौरान राजा जनक के दरबार में देश-विदेश से आए राजा महाराजा भगवान शिव के धनुष को तोड़ने का प्रयास करते हैं धनुष नहीं टूटा। विश्वामित्र का आदेश मिलते ही श्री राम धनुष भंग कर राजा जनक का संकट दूर करते हैं। शिव धनुष टूटने पर भगवान परशुराम राजा जनक के दरबार में पहुंचते हैं। उनका लक्ष्मण के साथ तीखा संवाद होता है। अंत में परशुराम संवाद भगवान श्री राम के वास्तविक रूप को पहचान जाते हैं और उनकी आराधना कर लौट जाते हैं। तत्पश्चात श्री राम व माता सीता के बीच जय माल का मंचन किया जाता है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन यादव बाबा प्रांजल यादव सुखवीर यादव व्यवस्थापक शरद यादव ऋषि यादव आदि लोग मौजूद रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *