यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला का शुभारंभ*
मेले में स्वदेशी उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ 11 अक्टूबर से नुमाइश मैदान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम*
*औरैया।* भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश में ही सभी उपयोगी वस्तुओं के निर्माण का विजन रखते हुए देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी अपनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाएं अभियान चलाया गया है इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। उक्त उद्गार यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 के कलेक्ट्रेट परिसर में शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/ जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने जो मिशन शक्ति अभियान चलाया है उससे महिलाओं में उनके अधिकारों के साथ-साथ योजनाओं की भी जानकारी बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा श्री अन्न योजना लागू कर देश के नागरिकों की सेहत की चिंता करते हुए अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया है साथ ही साथ श्री अन्न उत्पादक किसानों को एमएसपी निर्धारित कर आर्थिक बल दिया है और खरीद केंद्र संचालित कर किसानों से श्री अन्न खरीद सुनिश्चित की गई है। मंत्री ने महिलाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि वह अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी प्राप्त करने का हर संभव प्रयास करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें लक्ष्य प्राप्त में कई व्यवधान आएंगे परंतु हमें विचलित नहीं होना है और हमें लक्ष्य प्राप्त में ध्यान केंद्रित करना है।
सदर विधायका गुड़िया कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति के अंदर प्रतिभा होती है हमें अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर उसे और निखारना तथा आगे बढ़ाना है आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का काम किया है।
पूर्व राज्यमंत्री/ दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि मात्र शक्ति सिर्फ ग्रहणी नहीं बल्कि समाज की मेरुदंड है अतः हमें उनको सम्मान के साथ आगे बढ़ाना है। जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ0 सर्वेश कठेरिया ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंसा है कि देश 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो और प्रदेश को विकसित राष्ट्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आत्मनिर्भर बने इसी परिकल्पना के तहत स्वदेशी अपनायें देश को आत्मनिर्भर बनाएं अभियान चलाया गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है और परिवार में खुशहाली और समृद्ध आती है।
एडवांस योगा अकेडमी की 8 वर्षीय छात्रा शैलजा द्वारा एकल तथा अन्य छात्राओं द्वारा सामोहिक रूप से विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर उपस्थित जन समूह को आश्चर्य चकित कर दिया। गंगाराम बजाज मुन्सिपल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, स्वच्छता अभियान तथा नारी सशक्तीकरण विषयक, नेत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
उक्त अवसर पर मिशनशक्ति के अंतर्गत रिवाल्विंग फंड सीआईएफ तथा सीसीएल के फंड सीआईएफ तथा सीसी एल के तीन -तीन दीदियों को चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 06 तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 05 लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किए गए। जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में सामान्य वर्ग, सीनियर वर्ग तथा जूनियर वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विजेता धनराशि प्रदान की गई साथ ही साथ मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत नेशनल कैडिट कोर की 22 छात्रा कैंडिटों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जनपद में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 के अंतर्गत नुमाइश मैदान में 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक मेला /बाजार का आयोजन किया जाएगा उक्त मेले में लगभग 50 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे जिसमें वाहन, बच्चों के लिए पार्क तथा श्री अन्न से बने उत्पादों की भी बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिदिन गोष्ठी के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित जन समूह से अपील की, कि अधिक से अधिक श्री अन्न से बने उत्पादों का उपयोग करें।
उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय, महामंत्री भारतीय जनता पार्टी कुलदीप, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी( वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य,जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित गणमान्य नागरिक व आम जन आदि उपस्थित रहें।
