March 12, 2026

सात घंटे की देरी कंचौसी पहुंची फरक्का एक्सप्रेस, यात्री रहें परेशान*

*कंचौसी,औरैया।* लखनऊ में ट्रैक दुरुस्तीकरण के कार्य के चलते फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय बुधवार रात 11 बजे आने के बजाय गुरुवार सुबह 6 बजे के बाद कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन लेट होने से कई यात्री लौट गए।ट्रेनें लेट होने से दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, टूंडला व इटावा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बालुरघाट से दिल्ली होकर भटिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस गुरुवार को सात घंटे की देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन आई। वही भटिंडा से बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय डेढ़ घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।
उधर, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर व प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान दिखे। फफूंद कानपुर मेमू आधे घंटे की देरी कंचौसी आई, रूरा, अंबियापुर, पनकी धाम, गोविंदपुरी जाने वाले यात्री भी ट्रेन का इंतजार करते रहे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि पीछे स्टेशनों से ट्रेनें देर से चल रही हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को समय-समय पर दी जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *