*प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान*
*-किराए के घर में बने बेसमेंट में लगाई फांसी*
*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी युवक ने प्रेमिका से विवाद के बाद उसके किराए के घर में बने बेसमेंट में फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी विशाल पोरवाल (33) पुत्र सत्य नारायण का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार सुबह वह अपने घर से प्रेमिका के घर पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक जहां विशाल का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर उसे उसके घर में बने बेसमेंट में गमछे की मदद से छत पर लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई आकाश ने बताया कि विशाल सुबह घर से निकल गया था। इसके बाद उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस से भाई के आत्महत्या करने की सूचना मिली। उसने बताया कि उसके भाई की शादी हो चुकी है उसके दो बच्चे हैं। पत्नी एक साल पहले छोड़कर चली गई थी।
सूत्रों के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में पिछले लगभग एक पखवारे से उसकी प्रेमिका किराए पर रह रही थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
