March 12, 2026

*युवती ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन बिगड़ी हालत भर्ती रेंफर*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरम्हूंपुर के मजरा शाला मंदिर गांव में गुरुवार को अपराह्न एक युवती ने पारिवारिक कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए और भर्ती कराया। अस्पताल से चिकित्सक ने बाहर रेंफर कर दिया। . कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरम्हूंपुर के मजरा शाला मंदिर गांव निवासी एक युवती पूजा 19 वर्ष पुत्री राजेश कुमार ने गुरुवार को अपराह्न लगभग 3:30 बजे अपने घर पर ही मां की डांट से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ हेयर डाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गईं। जानकारी होने पर पारिवारीजन उसे निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए और भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए युवती को हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *