*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे-19 मुरादगंज व अजीतमल में एआरटीओ नानक चंद शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड बालू ट्रकों, ट्रैक्टरों व अन्य भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने कई ओवरलोड वाहनों के चालान करते हुए करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना वसूला। इसी क्रम में जनपद में परिवहन विभाग द्वारा बिना हेलमेट, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, एवं ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे प्रकरणों पर भी सख्ती दिखाई गई। अभियान के दौरान करीब आधा सैकड़ा वाहनों के चालान काटे जाने की पुष्टि हुई।एआरटीओ नानक चंद शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को लेकर विभाग लगातार सघन अभियान चला रहा है।