March 13, 2026

*कार की टक्कर से व्यापारी की मौत,परिजनों में कोहराम,*


*-फफूंद से दुकान बंद करके जा रहे थे घर*

फफूंद। औरैया
थाना क्षेत्र के बाबरपुर फफूंद मार्ग पर गांव केशमपुर के नजदीक एक कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उनकी मौत हो गई।

क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी 55 वर्षीय रवि पोरवाल फफूंद के गल्ला मंडी में किराने की दुकान किए हुए हैं।शनिवार की देर शाम साढ़े सात बजे वह दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहे थे।बाबरपुर फफूंद मार्ग पर गांव के नजदीक पहुंचते ही बाबरपुर की ओर से बहुत तेज स्पीड से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।जिससे वह उछलकर सड़क किनारे एक मकान के बाहर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए।आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद कार सवार कार समेत फफूंद की ओर भाग गए।अचानक हुए हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी प्रभा पोरवाल बेटी आकांक्षा और पुत्र हिमांशु पोरवाल का रो रोकर बुरा हाल था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *