March 13, 2026

शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का लिया गया संकल्प

स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया

मिर्जापुर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सादगी और ईमानदारी के प्रतीक भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को नगर के घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर विंध्य कायस्थ परिवार के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडo शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर उन्होंने देश के जवानों और किसानों का मनोबल बढ़ाया, जो आज भी प्रासंगिक है। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर एडवोकेट शिवम श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, गोविंद, राकेश सहित विंध्य कायस्थ परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में उनके योगदान को स्मरण करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *