March 12, 2026

भक्तिमय कलश यात्रा के साथ गोंडा में ‘श्री राम कथा’ का भव्य शुभारंभ

गोंडा (अलीगढ़): ब्लॉक गोंडा के पैठ मैदान में पावन ‘श्री राम कथा’ का विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हवन-पूजन के साथ हुआ मंगल प्रारंभ

कथा के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला कार्यवाहक योगेश जी, इगलास विधायक सहयोगी राजकुमार, राजनारायण, धर्मा भैया, मोनू पालीवाल और तरुण अटल ने विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया।

डीजे और आतिशबाजी के साथ निकली कलश यात्रा

पूजन के पश्चात विशाल कलश यात्रा बैंड-बाजों, डीजे और भव्य आतिशबाजी के साथ शुरू हुई। यह यात्रा पैठ मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार, खैर रोड, अलीगढ़ रोड, थाना रोड और टंकी मोहल्ला होते हुए पुनः कथा पंडाल पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

“राम नाम ही जीवन का आधार”: कथा व्यास दीपक मिश्र

अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास दीपक मिश्र ने अपने मुखारबिंद से प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा:

“भगवान राम के नाम की महिमा अपरंपार है। राम नाम जीवन के हर पड़ाव का आधार है—चाहे जन्म हो, विवाह हो या अंतिम यात्रा, राम नाम ही जीव का कल्याण करता है।”

कथा की शुरुआत हनुमान जी और श्री गणेश जी के आवाहन के साथ की गई।

सुरक्षा व्यवस्था और गणमान्य उपस्थिति

कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी सरिता सिंह समस्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहीं। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:

  • प्रमुख व्यक्तित्व: ग्राम प्रधान गेंदा सिंह, होशियार सिंह, सेमंत वार्ष्णेय, लोकेश भज्जी।

  • सहयोगी: पंकज गुप्ता, घंशु बजरंगी, लक्ष्मण गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, सचिन वार्ष्णेय, राजू उपाध्याय , लखन गुप्ता।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल राममय हो गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *