*बेला,औरैया।* कस्बा याकूबपुर में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों, ग्रामवासियों और स्थानीय लोगों ने इस भोज का आनंद लिया।इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व उदयातिथि के अनुसार 15 जनवरी को मनाना शास्त्रसम्मत माना गया है।पंचांग के अनुसार, सूर्य ने 14 जनवरी की रात करीब 9:35 बजे मकर राशि में प्रवेश किया था, जिसके कारण संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी की प्रातःकाल में रहा।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित होता है। चूंकि 14 जनवरी को एकादशी थी, इसलिए खिचड़ी भोज का आयोजन 15 जनवरी को किया गया।अभिषेक गुप्ता, गोपीनाथ राजपूत, ब्रजेश कुमार,ज्ञकल्लू पंडित, रमाकांत प्रजापति, सचिन गुप्ता,जाहिद, संस्कार गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, मनीष प्रजापति आदि लोग मौजूद रहें।