March 13, 2026

*थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा 01 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार*

*- 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया तथा कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद*

*औरैया।* अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा दो वाहन चोर- विशाल राजपूत व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर उनकी कब्जे/निशादेही से कुल 03 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
.दिनांक 13 जनवरी 2026 को वादी सोनिक पुत्र स्व0 रामबाबू नि0 उमरी चौराहा सहायल रोड थाना दिबियापुर जनपद औरैया द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर अभियोग मु0अ0सं0 14/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा घटनाओं के शीघ्र अनावरण के क्रम में दिनांक 14.01.2026 को थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा कंचौसी मार्ग पर विझाई पुल के पास नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तगण शिवम पाल (पुलिस-मुठभेड मे घायल) व हर्ष कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध अस्लाह सहित गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई जिसके क्रम मे आज दिनांक 15 जनवरी 2026 की रात्रि मे कम्प्रैसर बम्बा चौराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के अंतर्गत मुकदमा उपरोक्त मे प्रकाश मे आए वांछित अभियुक्त- विशाल राजपूत व एक बाल अपचारी को ब्जाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (चोरी की घटना मे प्रयुक्त) सहित समय करीब 03.30 बजे पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया तथा उपरोक्त की निशादेही पर कैनाल रोड स्थित चर्च के पास झाडियों से चोरी की बजाज पल्सर व एच एफ-डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) की बढोत्तरी की गयी तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
.पूछताछ के दौरान अभियुक्त विशाल द्वारा बताया गया कि डिस्कवर मोटर साइकिल उसके पिता की है तथा दिनांक 02.01.2026 को इसी मोटरसाइकिल के द्वारा केके पुरम मोहल्ले से अपने साथियों (शिवम पाल/हर्ष/बालअपचारी) के साथ मिलकर दो मोटर साइकिल-स्प्लेण्डर व एचएफ डिलक्स चोरी की थी। साथ ही दिनांक 14 दिसंबर 2025 को औरैया के ब्रह्मनगर से पल्सर मोटर साइकिल चोरी की थी। जिसको अभियुक्तगण द्वारा कैनाल रोड स्थित चर्च के पास एचएफ डिलक्स के साथ झाडियो मे छिपा दिया था व वापिस लेने आए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल राजपूत पुत्र राजू राजपूत निवासी बी ब्लाक पनकी थाना पनकी जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 21 बर्ष व एक बाल अपचारी शामिल है।गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर रूद्र नारायण त्रिपाठी मय हमराह, उ0 नि0 अरविन्द अग्रवाल मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0 नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर शामिल रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *