March 12, 2026

जल जीवन मिशन द्वारा सड़क पर खोदकर छोड़े गए गड्ढों से ओड़ी-देवरिला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त

✍️वर्षा पाठक 

🟥 मिर्जापुर । विकास खंड-जमालपुर,मीरजापुर में ओड़ी-देवरिला मार्ग पर जल जीवन मिशन द्वारा पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़के बिना मरम्मत के ही छोड़ दिए जाने से इस समय काफी जर्जर हो चुकी है।बता दें कि ओड़ी से देवरिला जाने वाले लगभग पांच-छः किलोमीटर लंबे इस सड़क पर ओड़ी,लोढ़वां,मुर्दहवा,भभौरां,देवरिला आदि गांवों के सामने लगभग दर्जनों जगह जल जीवन मिशन द्वारा पाइप डालने के लिए सड़क खोदी गई है और सही ढंग से मरम्मत नहीं किए जाने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए,जो काफी खतरनाक और जानलेवा हैं। आयें दिन सड़क के इन गड्ढों में राहगीर,वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे हैं,छोटे चार पहिया वाहनों का तो इन गड्ढों में चेंबर तक पकड़ लेता है,जिस कारण से बहुत से चार पहिया वाहन भी छतिग्रस भी हो चुकें हैं।समय-समय पर वाहन चालको द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से खुद इन गड्ढों में मिट्टी डालकर समतल किया जाता रहा हैं।आज स्थिति यह है कि लोगों को जल जीवन मिशन का पानी भी नहीं मिला और जो सड़कें पहले से ठीक-ठाक थी उसको भी विभाग द्वारा खोद कर छतिग्रस कर दिया गया।इस समय विकास खंड-जमालपुर में जल जीवन मिशन तो जैसे सड़क खोदो मिशन बन कर रह गया है,मरम्मत के नाम पर विभाग द्वारा कब-कहां सड़क खोद दिया जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता।अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन की लापरवाही से इस समय विकास खंड-जमालपुर की लगभग ज्यादातर ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।जल जीवन मिशन का पानी लोगों के घरों में पहुंचने की बजाय किसानों के खेतों में, गलियों में,सड़कों पर बह रहा है,जिस कारण से ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है।इस पर संबंधित विभाग सहित शासन को भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है,जिससे की सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट सफल हो सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *