March 13, 2026

*मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम कलाबोझ में महिलाओं व बच्चियों को किया गया जागरूक*

*कुदरकोट,औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रविवार को थाना कुदरकोट क्षेत्र के ग्राम कलाबोझ में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना कुदरकोट पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने गांव की महिलाओं एवं बच्चियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। टीम ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, धोखाधड़ी वाले कॉल, ओटीपी व संदिग्ध लिंक से सतर्क रहना आवश्यक है। किसी भी आपात अथवा आपराधिक स्थिति में तुरंत पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। महिलाओं को 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपात सेवा, 1930 साइबर फ्रॉड शिकायत एवं 1098 बाल हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरित कर इन नंबरों को घर-परिवार तक पहुंचाने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कन्हैयालाल, थाना अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह सहित पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *