March 13, 2026

*श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह के समापन पर बरीपुरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब*

*अजीतमल,औरैया।* अटसू क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा परिसर भक्ति व आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
कथावाचक आचार्य महंत हरभजन दास जी महाराज ने अंतिम दिवस की कथा में भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने सुदामा-चरित्र के माध्यम से सच्ची मित्रता, विनम्रता और भक्ति के महत्व को विस्तार से समझाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कथा स्थल पर भक्तिरस की अविरल धारा बहती रही। आयोजन में परीक्षित सुनीता सिंह, राजकुमार चौहान, अयोध्या सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *