March 13, 2026

*विचित्र पहल सेवा समिति बनी जरूरतमंद अंजली का सहारा, विवाह से पहले पहुंची मदद*

*औरैया।* आर्थिक तंगी के कारण बेटी के विवाह को लेकर चिंतित परिवार के लिए समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। समिति ने रविवार 8 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर निवासी जरूरतमंद अंजली के घर पहुंचकर विवाह हेतु भरपूर सहयोग प्रदान किया।
दयालपुर निवासी जसवंत सिंह,जो निजी वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, की पुत्री अंजली का शुभ-विवाह 10 फरवरी 2026 को नरायनपुर, औरैया निवासी शुभांशु के साथ संपन्न होना है। आर्थिक संकट के चलते अंजली की माता गुड्डी देवी ने समिति से सहायता की गुहार लगाई थी। समिति ने मामले की वास्तविकता परखते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक “औरैया रत्न” आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट, सखी ग्रुप की निवर्तमान अध्यक्ष एकता गुप्ता, मंगला शुक्ला सहित अन्य सदस्यों ने अंजली का रोली-चावल से तिलक, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इसके उपरांत समिति व जनसहयोग से खाद्यान्न, वस्त्र, गृहस्थी का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, श्रृंगार सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मदद पाकर परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने बताया कि समिति अब तक 67 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुकी है, जबकि अंजली 68वीं बेटी है। संस्था के इस पुनीत कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *