*बेला,औरैया।* थाना बेला क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ित अशोक कुमार पुत्र रामचंद्र राजपूत ने थाना बेला में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार 7फरवरी 2026 की शाम लगभग 4:45 बजे वह अपने पड़ोसी के दरवाजे पर बैठा हुआ था। उसी दौरान गांव के ही विकास राजपूत और नीरज राजपूत वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। . मारपीट के दौरान अशोक कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पीड़ित ने तत्काल थाना बेला पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया।चिकित्सकीय परीक्षण में चोट की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की भूमिका की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूर्ण होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।