March 12, 2026

*परचून की दुकान में चोरों ने नकदी व कीमती सामान किया चोरी,दी तहरीर*

*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत चोरों ने एक परचून की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुँचा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले कि जांच की। पीड़ित दुकानदार ने इस आशय की रिपोर्ट लिखने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मोहित अवस्थी पुत्र उमेश अवस्थी निवासी समरथपुर ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे वह दुकान बन्द करके अपने घर चला गया। जब सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुँचा तो दुकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान से 20 किलो सरसों का तेल, 5 किलो बादाम, 5 किलो काजू, 5 किलो किशमिश,1 किलो जावित्री, 10 पैकेट पान मसाला,10 पैकेट फॉर्च्यून, लगभग 6-7 हजार फुटकर रुपयों सहित भागवत के लिए बाजार करने के लिए रखे 1 लाख रुपयें पार कर दिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *