*श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह व सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर*
*औरैया 8 फरवरी।* विकासखंड औरैया क्षेत्र के ग्राम माल्हेंपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य पंडित ऋषभदेव पाण्डेय जी महाराज द्वारा भक्तों को कथा का भावपूर्ण रसा-स्वादन कराया गया। कथा में शनिवार को रुक्मिणी विवाह एवं रविवार को सुदामा चरित्र के प्रसंगों का सुंदर एवं मार्मिक वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तगण भाव-विभोर हो गए।कथा के दौरान आचार्य श्री पांडे ने रुक्मिणी-भगवान श्रीकृष्ण के विवाह व्याख्यान के माध्यम से भक्ति, समर्पण और धर्म के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही सुदामा चरित्र के प्रसंग में सच्ची मित्रता, त्याग और ईश्वर की कृपा का भावपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर परीक्षित श्रीमती स्मिता सिंह एवं कुंवर धर्मेंद्र सिंह सेंगर एडवोकेट ने सार युक्त श्रीमद् भागवत कथा सुनकर अपने आपको कृतार्थ किया। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एडवोकेट अर्पित दुबे, समाजसेवी के के चतुर्वेदी, नीलमणि दीक्षित, आनंद पति तिवारी,रेवती यादव, अंबरीश मिश्रा, संदीप चतुर्वेदी, अमित सेंगर, अभय सेंगर, नरेश सेंगर, महेश सेंगर आदि भक्तगणों ने कथा श्रृवण कर पुण्य अर्जित किया। श्रीमद् भागवत कथा में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालु भक्तगणों सानिध्य मिल रहा है। कथा में भक्ति एवं श्रद्धा का भाव बना रहा। बताया जाता है कि 9 फरवरी सोमवार को हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन होगा।
