*गाजे बाजे के साथ निकली महाशिव पुराण कथा की कलश यात्रा*

फफूँद। औरैया

कस्बे के मोहल्ला तिवारियान स्थित दया लक्ष्मी मंदिर से शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ श्रीमद् महाशिव पुराण कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारण किए महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। आगे परीक्षित द्वारा शिव पुराण की पोथी सिर पर रखकर चलने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।वहीं रथ पर सवार शंकर जी के रूप में अवनीश कुमार अवस्थी रहे इस दौरान कथा वाचक पं. सुशील कुमार दीक्षित ने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिव भक्ति को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आयोजिका लक्ष्मी अवस्थी ने बताया कि महाशिव पुराण कथा 3 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *