*मनोनीत सभासद होने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा फूल माला पहनाकर किया स्वागत*

दिबियापुर। औरैया

दिबियापुर । नगर के स्टेशन रोड़ स्थित व्यापारी नेता अमित पोरवाल के प्रतिष्ठान लक्ष्मी गारमेंट्स पर महामहिम राज्यपाल द्वारा सभासद मनोनीत होने पर कुलदीप पोरवाल का फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर श्री पोरवाल ने कहा कि नगर के विकास के लिए वह कभी भी पीछे नहीं रहेंगें । उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे । इस मौके पर व्यापारी मनोज कुमार पोरवाल , प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल युवा के नगर अध्यक्ष विशाल राठौर, अमित पोरवाल, रामकुमार गुप्ता, बिल्लू पोरवाल, अनुराग पोरवाल श्याम सहित कई व्यापारी मौजूद रहे ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *