March 12, 2026

*नवीन मंडी स्थल औरैया में फल-फ्रूट कमेटी का गठन, पदाधिकारियों का चयन*

*औरैया।* अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्देशन में नवीन मंडी स्थल औरैया में फल-फ्रूट कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार ने की, जबकि नगर अध्यक्ष राजकुमार सक्सेना, युवा जिला अध्यक्ष गोपाल जी दुबे, नगर महामंत्री मोहम्मद बबलू एवं जिला संगठन मंत्री सुनील सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में मंडी के सभी फल-फ्रूट व्यापारियों ने एकमत होकर नई कमेटी का चयन किया। इसमें वहीद राइन को अध्यक्ष, राजकुमार बाथम को महामंत्री तथा सलीम राइन को कोषाध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं युवा जिला अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर बधाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई कमेटी के गठन से फल-फ्रूट व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा तथा व्यापार को संगठित रूप से आगे बढ़ाने में मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *